
बाइक सवार सेल्समैन से लूटे 13 लाख, बदमाशों की फायरिंग में राह चलती महिला जख्मी
श्रीगंगानगर में शहर को मंगलवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात हुई है। यहां कार से आए बदमाशों ने बाइक से जा रहे सेल्समैन से 13 लाख रुपए लूट लिए। सेल्समैन ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बुलेट के छर्रे लेने लगने से वहां से गुजर रही एक महिला राहगीर घायल हो गई।
वारदात सुबह करीब 11 बजे वृद्ध आश्रम रोड की है। यहां एक कंपनी का सेल्समैन बाइक से गुजर रहा था। तभी अचानक एक कार उसके सामने आकर रुक गई। कार से निकले बदमाशों ने हथियार दिखाकर सेल्समैन से बैग छीनने की कोशिश की। जब सेल्समैन से इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसके छर्रे रास्ते पर जा रही एक महिला को लग गए। इसके बाद डरे सेल्समैन ने रुपए से भरा बैग बदमाशों को दे दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


