पीएनबी के एटीएम को तहस-नहस कर कैश लूटने की कोशिश, कैश निकालने में नाकामयाब रहे बदमाश


  • गंगानगर शहर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र की मीरा पुलिस चौकी के पास देर रात कुछ बदमाश पीएनबी का एटीएम तहस-नहस कर दिया गया। जिसके बावजूद बदमाश केश नहीं ले जा सके। सुबह 10 बजे जब केश भरने वाली गाड़ी एटीएम पर पहुंची, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

     

  • जवाहरनगर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना कितने बजे हुई इसकी जानकारी नहीं है। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। साथ ही एटीएम केबिन में लगा अलार्म सिस्टम भी खराब पड़ा था। एटीएम की सुरक्षा का जिम्मा बैंक ने एक निजी कंपनी को दे रखा है। जिसका मुख्यालय मुंबई में है। जिसके कारण सीसीटीवी फुटेज मिलने में वक्त लगेगा। इस एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं था।

     

  • पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 60 फूट दूरी पर दूसरा एटीएम है। जिसमें गार्ड तैनात था, लेकिन उसे भी वारदात का पता नहीं चला। पूछताछ में गार्ड ने बताया कि उसे कुछ पता नहीं कि रात को घटना कब हुई। रात को करीब 11.30 बजे गश्ती दल भी एटीएम के सामने से गुजरा था। इस दौरान दूसरे एटीएम गार्ड को नींद से उठाकर ड्यूटी सही से करने के लिए भी कहा था।