बीकानेर से बाइक पर देशनोक जा रहे दो लोगो की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गयी हैं। शाम करीब छ बजे के आसपास देशनोक थाना क्षेत्र में हाइवे पर यह हादसा हो गया। घटना की सूचना की मिलते ही थानाधिकारी जगदीश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को पीबीएम भेजा।
जहां पर रास्ते में ही दोनो लोगों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मरने वाले दोनो देशनोक के निवासी हैं। जिनका नाम मनीष और राजेश बताया जा रहा हैं। दोनो लेागों के शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। हालांकि अभी तक टक्कर लगने वाले वाहन और कारण का पता नही लग पाया हैं।