बीकानेर:धरम पूनिया को भी नहीं बख्शा हैकर ने, फेसबुक पर फर्जी प्रोफ़ाइल की क्रिएट


  • बीकानेर। सोशल मीडिया के जरिये अलग-अलग तरीकों से ठगी कर पैसे ऐठनें की वारदातें प्रदेशभर में लगातार बढ़ रही है। बीकानेर में भी लगातार ऐसी वारदातें सामने आ रही हैं। आज भी एक ऐसी ही खबर सामने आयी हैं जिसमें शातिर ठग ने पुलिस अधिकारी को अपनी रड़ार पर ले लिया लेकिन ऐसी अनहोनी से बचने के लिए बीकानेर के पुलिस अधिकारी ने सार्वजनिक तौर पर इसकी जानकारी दी हैं। 
  • बीकानेर में एक्टिव मोड़ में कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले कोटगेट थाने के तत्कालीन थानाधिकारी और वर्तमान में अभय कमाण्ड में सेवा दे रहे धर्म पुनिया के नाम से किसी शातिर ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली हैं। 
  • जिसका पूनियां को सज्ञान आते ही खुद पूनियां ने अपनी आईडी से इस फर्जी अकाउंट का पटाक्षेप किया हैं। पूनियां ने इस फर्जी अकाउंट के स्क्रीनशॉट को अपनी प्रोफाइल पर लगाते हुए लिखा है कि मेरे नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। अगर इस अकाउंट से किसी से पैसे की मांग की जावे तो इग्नोर करें।