कोरोना निगेटिव हुए अमिताभ बच्चन, नानावटी अस्पताल से मिली छुट्टी


  • बीकानेर/कमल स्वामी/2 अगस्त
  • बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अमिताभ बच्चन को नानावटी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ये जानकारी उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी है। अमिताभ बच्चन अब घर पर हीं आराम करेंगे। अब वो स्वस्थ हैं। कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की वजह से एक्टर अमिताभ 11 जून को अस्पताल में भर्ती हुए थे।