खाजूवाला।
गाइडलाइन की पालना करवाना प्रशासन की रहेगी पहली प्राथमिकता
- लंबे अंतराल के बाद खाजूवाला का बाजार अब सोमवार से तय क्रम अनुसार मंगलवार, बुधवार,गुरुवार,शुक्रवार को खुलेगा तो वहीं शनिवार व रविवार को बाजार बंद रहेगा। रविवार को उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों द्वारा अलग-अलग राय दी।
- सभी से बातचीत करने के बाद उपखंड अधिकारी ने 17 दिन तक लगातार बंद रहे बाजार को पटरी पर लाने के लिए व्यापारियों की बात पर सहमत होते हुए सोमवार से बाजार को सुबह 6 से 11बजे खुलवाने का निर्णय लिया है। अब इसके बाद प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता बाजार के इतने दिनों बाद खोलने के बाद उमड़ी भीड़ को लेकर है।
- इतने लंबे अंतराल के बाद बाजार खुलेगा तो लोगों की भीड़ इकट्ठा होगी। इसके बाद कोरोना गाइडलाइन की पालना करने में मुश्किल होगी। प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही है कि लोगों को समझाइश कर भीड़ को इकट्ठा ना होने दें।