खाजूवाला विधायक गोविन्दराम मेघवाल की गाड़ी का देर रात रतनगढ़ के नजदीक एक्सीडेंट हो गया।
विधायक गोविंद राम मेघवाल व गाडी चालक सहित मौजूद अन्य लोग सब सुरक्षित है।
मिली जानकारी अनुसार रतनगढ़ से तीन किमी. पहले गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि दुध टैंकर के ड्राइवर की लापरवाही से लगी दुध टैंकर से टक्कर से उक्त घटना हुई है।
लापरवाही से दुध का टैंकर चलाने वालाड्राइवर मौके से फरार हो गया। वही मीडिया से मुखातिब होते हुए विधायक गोविंद राम मेघवाल ने बताया कि टैंकर ड्राइवर शराब के नशे में था। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेन की सहायता से जयपुर रिपेयर के लिए भिजवा दिया है।