एसीबी ने बीकानेर पुलिस की कार्रवाई एसआई को किया ट्रेप,हजारों की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


  • भ्रष्टाचारियों पर बीते दिनों से एक्शन में आयी एसीबी टीम ने आज बीकानेर में कार्रवाई की हैं। एसीबी की टीम ने बीकानेर के नोखा पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हजारों की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं। टीम ने डीजी बी.एल. सोनी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एसआई हनुमाना राम विश्रोई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। पता चला है कि एसआई किसी मामले में 8 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया गया हैं।
  •  एसआई ने किसी मामले में परिवादी की माँ व बहन का नाम हटवाने के एवज में एक लाख रूपए व सत्यापन के समय पन्द्रह हजार की मांग की थी। प्रार्थी के निवेदन पर 9 हजार की रिश्वत के लिए सहमत हुआ ओर आज 8 हजार की रिश्वत लेते समय ट्रैप किया गया। एसाआई की जेब से एसीबी ने रिश्वत की रकम को बरामद किया। कार्रवाई के दोरान टीम के एडिशनल एसपी रजनीश पुनिया और डीएसपी शिवरतन मोके पर कार्रवाई में शामिल रहें।