
श्रीगंगानगर में बाइक से टक्कर के बाद पलटी तेज रफ्तार बस, हादसे में 5 लोग घायल
जिले के सूरतगढ़ में बुधवार सुबह बस पलटने से पांच लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार, एक बाइक से टक्कर के बाद बस असंतुलित हो गई थी। जिसके बाद पलट गई। घायलों में बाइक सवार भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके साथ ही घायलों को राजियासर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि बस गंगानगर से बीकानेर जा रही थी। इस दौरान राजियासर से 5 किलोमीटर दूर एनएच 62 पर प्रेम नगर के पास ओवरटेक करते वक्त बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बरसात से बने गड्ढों के कारण पलट गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके पर ही बेहोश हो गया। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, बस में सवार चार लोग भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


