
नौरंगदेसर में पीएम मोदी की सभा में शामिल होने को लेकर खाजूवाला में जलंधरा के नेतृत्व में बांटे पीले चावल
खाजुवाला/बीकानेर।
बीकानेर जिले में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है कल दोपहर बाद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोरंगदेसर पहुंचेंगे जहां वह करोड़ों रुपए की कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री नौरंगदेसर में एक सभा भी करेंगे। इस इस सभा में शामिल होने के लिए प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए है। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल बांटकर इस सभा में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। नौरंगदेसर के पास ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर विभिन्न प्रोजेक्ट का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
सोशल मीडिया के मार्फत लोगों को सभा में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्र खाजूवाला में खाजूवाला पंचायत समिति डायरेक्टर दलीप जलंधरा के नेतृत्व में खाजूवाला के अनेक वार्डों में घर-घर पहुंचे लोगों को पीले चावल बांटे पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।
दलीप जलंधरा के साथ रामसिंह मांगल, सरदार जगतार सिंह, श्रवण निराणिया,राजेश,बलराम लिम्बा, शंभू खान सहित अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


