किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति का चक्काजाम आज,3 बारी सिंचाई पानी की मांग को लेकर 11 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है किसान


  • खाजूवाला ।

 


  • किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति के बैनर तले 7 जनवरी से सिंचाई पानी को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर किसानों का 11 दिन से इस कपकंपाती सर्दी में धरना दिया जा रहा है। सरकार ने फसल बिजाई के समय पूरा पानी देने का वादा किया था।

  • आपको बता दें कि सरकार ने फसल बिजाई के समय पूरा पानी देने का वायदा किया था लेकिन अब वह वायदे से मुकर गई है किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति तीन बारी सिंचाई पानी की मांग कर रही है। किसानों के साथ अधिकारी वार्ता करने को तैयार है पर पानी देने की मांग पर विचार नहीं व्यक्त कर रहे है।

  • नई धानमंडी के कच्ची आढतिया व्यापार संघ के अध्यक्ष रामकिशन कस्वां ने बताया कि 12 जनवरी को सिंचाई पानी की मांग को लेकर सभी व्यापारियों ने बाजार बंद कर इस आंदोलन में भाग लिया था उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे किसानों की पैरवी नहीं करते यह किसानों की रोजी रोटी का सवाल है।

  • उन्होंने इस मामले में किसी पार्टी बाजी को लेकर इनकार किया उन्होंने कहा कि है किसी पार्टी का आंदोलन नहीं है अगर 3 बारी पानी किसानों को समय पर नहीं मिला तो किसान मजदूर में पारी सभी इसमें नुकसान उठाएंगे इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा इसलिए सरकार को चाहिए कि वह किसानों के धैर्य की परीक्षा ना लें। वही आज किसानों ने एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है ।उन्होंने चक्का जाम की बात कही।