गहलोत मंत्रिमंडल में बीकानेर के तीनों विधायक शामिल, गोविंद राम मेघवाल को मिली कैबिनेट मंत्री मंडल में संभावित जगह


  • खाजूवाला।

  • गहलोत मंत्री मंडल का आज गठन किया जा रहा है ।जिसमें कई पदों को लेकर लोगों की नाराजगी चल रही थी। जिसमें से अब मंत्री बदले जा रहे हैं देर रात जारी हुई सूची में संभावित मंत्रिमंडल की लिस्ट में खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल का नाम भी शामिल हो गया है।

  • हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से चल रही चर्चाओं के बीच गोविंद राम मेघवाल का नाम लिस्ट में शामिल नहीं था। ना ही लोगों की जुबान पर यह नाम आ रहा था। लेकिन कहीं ना कहीं खाजूवाला क्षेत्र के लोगों को अपने स्थानीय विधायक के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाएं जोर पकड़ रही थी।

 

  • माना जा रहा है कि अशोक गहलोत की मंत्रिमंडल में गोविंद राम मेघवाल की एंट्री गहलोत की पसंद की वजह मानी जा रही है। गोविंद राम मेघवाल एक दलित नेता के रूप में अपनी छाप छोड़ चुके हैं और एक ऐसा चेहरा है जो कि लोगों के बीच अच्छी पकड़ रखता है।

 

  • देखना होगा कि कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्हें कौन सा पद दिया जाता है । खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल का कैबिनेट मंत्री पद के रूप में संभावित नाम का शामिल होने के बाद अब उनकी पकड़ और मजबूत हो गई है गौरतलब रहे कि कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा विधायक विश्वनाथ मेघवाल को हराकर गोविंद राम मेघवाल ने खाजूवाला क्षेत्र में एंट्री मारी थी।