खाजुवाला महापड़ाव के लिए चक ढाणियों व गांवों में प्रचार के लिए जुटे किसान व भाजपा कार्यकर्ता


  • खाजूवाला/पुगल।

 


  • पुर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल के नेतृत्व में सभा व घेराव कार्यक्रम

  •  आईजीएनपी संघर्ष समिति के आह्वान पर खाजूवाला विधानसभा सभा मुख्यालय में धान मण्डी में 6 अक्टूबर को आयोजित महापड़ाव के लिए  किसानो ने गांव गांव चक ढाणियों मे जाकर किसानों को खाजुवाला महापड़ाव में चलने का आह्वान किया।

 


 

  • पुर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने आज छतरगढ व पुगल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कहा आईजीएनपी संघर्ष समिति ने घड़साना मे प्रदर्शन के बाद निर्णय लिया 6 अक्टूबर 2021 को खाजूवाला में उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन व घेराव किया जायेगा।

  • जिसमें खाजूवाला विधानसभा से सैकड़ों किसान रावला घड़साना खाजूवाला पुगल छतरगढ से शामिल होगे इसमे नहरों मे सिंचाई पानी चार में से दो ग्रुप पानी चलाने की मांग जायेगी इसमें हजारों किसान मजदूर व्यापारी शामिल होगे।

  • पुर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार हठधर्मिता के तहत किसानो के साथ धोखा कर रही है सरकार वार्ता के लिए बुलाती है। लेकिन दो दिन‌ हो गये वार्ता में कोई हल नहीं निकला ‌।

  • किसान नहरों मे चार में से दो ग्रुप चलाने की बात कर रहे हैं वह नहीं मान‌ रही है। केवल‌ चीफ इंजीनियर को‌ हटाकर मोहरा अधिकारी को बना रही है। यह सरकार को निर्णय लेना किसानों उसके हक का पुरा पानी दे।

  • पिछली वसुंधरा राजे सरकार में डैम मे इतना ही पानी होने पर किसानों को पुरा पानी दिया था तो‌ अब कांग्रेस सरकार क्यों नहीं देना चाहती व‌ह केवल किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है।

  • पुगल बैठक में मण्डल अध्यक्ष काशीराम जाखड़, नरेंद्र सारण, जसुदान चारण, मगसिंह रामडा, डुगरसेन‌, प्रकाश ज्याणी, राजाराम सहु ,तुलछाराम मेघवाल, राकेश सारण आदि किसान उपस्थित रहे।