खाजूवाला में गुरु गोविंद सिंह जी का 356 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया


खाजूवाला।

 

“वाहेगुरु जी का खालसा श्री वाहेगुरु जी की फतेह”


 

खाजूवाला के पावली मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा साहिब बाबा जीवन सिंह में रविवार को गुरु गोविंद सिंह जी के 356वे प्रकाश पर्व पर रखे अखंड पाठ का भोग डाला गया।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान हरपाल शेरगिल ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर 30 दिसंबर को रखे गए अखंड पाठ साहिब का नववर्ष की पहले दिन गुरुद्वारा साहिब बाबा जीवन सिंह जी खाजूवाला में भोग डाल कर कीर्तन कर साध संगत में गुरु प्रसाद लंगर का वितरण किया गया। इलाके की सुख शांति समृद्धि के लिए अच्छी फसल के लिए गुरु महाराज के आगे अरदास की गई‌।वही गुरु घर पहुंची संगत को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

वही बाबा बलवीर सिंह  बुड्ढा जोड़ वालों ने कथा विचार कर गुरु इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने सामाजिक समानता का पुरजोर समर्थन किया और लोगों के प्रेरणा स्रोत बने।उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए बीता दिया। ऐसे में आज गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के मौके पर गुरु साहब ने जो गुरुवाणी में कहां है उन पर हम सबको चलकर मानव कल्याण के लिए काम करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी ने सेवादार सरदार सुबेग सिंह, लाभ सिंह रामगढ़िया, हनीफ नागौरी, व्याख्याता गुज्जर सिंह,सुखमंदर सिंह फौजी,कुलवंत सिंह, सरपंच मांगीलाल मेघवाल ,सरपंच प्रतिनिधि प्यारे लाल मेघवाल, जगदीप सिंह नोखा,भोजराज मेघवाल ,पूर्व सरपंच महेंद्र कुमार, सुनील मक्कड़, गुरुदेव सिंह, कुलदीप स्वामी, राजेंद्र हंस, तजविन्दर सिंह मट्टू, बीबी हरजीत कौर, बीबी राजकौर, बीबी कश्मीर कौर आदि को स्मृति चिन्ह व सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरपाल सिंह,उपप्रधान सिंगारा सिंह,जितेंद्र सिंह,अवी सिंह पिंकू सोनी, वीरेंद्र सिंह,रविंद्र सिंह,सुखदेव सिंह, बलवीर सिंह,प्रयाग सिंह, राम सिंह,मनिंदर सिंह ने गुरु घर पहुंची संगत का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।