खाजूवाला केन्द्रीय विद्यालय के 2 छात्र कोरोना पाॅजिटिव, आनलाइन क्लासे रहेगी जारी


  • खाजूवाला ।

  • Rajasthan 24×7 खबर। खाजूवाला केंद्रीय विद्यालय की 2 छात्र कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के 2 छात्र अपने घर में जांच के दौरान कोविड-19 संक्रमित पाए गए।

  • जिसकी सूचना मिलने के बाद बीएसएफ विद्यालय के प्रिंसिपल हरिचरण लाल ने बताया कि दोनो छात्रो के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सूचना मिलने पर बीएसएफ 114 के कमांडेंट व केंद्रीय विद्यालय के चेयरमैन हेमंत यादव के निर्देशन में विद्यालय की प्रबंधन कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी 7 दिनों तक केंद्रीय विद्यालय बंद रहेगा।

  • हालांकि उन्होंने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन क्लास से जारी रहेंगी। सोमवार से होने वाली परीक्षाएं भी अब ऑनलाइन ही होगी।