युवक के अपहरण का मामला, तीन आरोपी नामजद


  • rajasthanlive24x7,bikanerयुवक के अपहरण का मामला सामने आया है। इस आशय का मामला शेरुणा पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक रतन कुमार कर रहे है। उन्होंने बताया कि बापेऊ निवासी सहीराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए बापेऊ निवासी रतनाराम, मोतीराम पुत्र गणेशाराम व शिव, डीडवाणा नागौर निवासी प्रेमाराम जाट पर आरोप लगाया है। दर्ज मामले में बताया कि आरोपितों ने उसके भाई मूलाराम का अपहरण कर उसको रोक रखा है।