
चूहे मारने वाली दवा पीने से युवक की मौत
बीकानेर चूहे मारने की दवा पीने वाले अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस आशय की मर्ग कालू पुलिस थाना में दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक बुधसिंह (50) पुत्र दयाल सिंह रायसिक्ख चूहड़ीवाला चिश्ती थाना सदर फाजिल्का पंजाब का रहने वाला था। जो कि हाल शेखसर की रोही स्थित खेत काश्त कर रहा था। मृतक के भाई गुरुबख्श सिंह रायसिक्ख ने बताया कि उसके भाई बुध सिंह ने भूलवश चूहे मारने वाली दवा पी ली। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसको पीबीएम चिकित्सालय लाया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


