बीकानेर के धोबी तलाई क्षेत्र में रविवार की सुबह काफी भयावह रही। यहां एक पिता ने अपनी शादीशुदा एक बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी। वहीं, 32 साल की दूसरी बेटी ने भी हाथ की नस काटकर सुसाइड की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, लेकिन मंगलवार को उसे होश आ गया है जो कि खतरे से बिल्कुल बाहर है। थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि आज शाम या फिर कल युवती के बयान लेकर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बयान होने के बाद सुसाइड के कारणों का पता चल पाएगा। ज्ञात रहे कि रविवार को धोबी तलाई निवासी शौकत (65) व बेटी जोनिया ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी तथा मृतक की दूसरी बेटी बबली (32) बच गई, जिसने हाथ की नसे भी काट ली थी। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जिसे मंगलवार को होश भी आ गया।