शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाया


  • एक परित्यक्ता महिला काे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। लूणकरणसर निवासी महिला की ओर से पुलिस काे दी गई रिपाेर्ट में बताया गया है कि वह परित्यक्ता है और अपने पीहर में रहती है।

  • माेखराना निवासी बजरंग सांसी का उसके पीहर आना-जाना था। इस दाैरान उसने शादी करने का झांसा दिया और छत्तरगढ़ में 465 आरडी निवासी अपने चाचा अनाराम के घर ले गया। वहां 10 दिन तक रखा और दुष्कर्म किया। अनाराम और उसकी पत्नी रामी ने भी सहयाेग किया। बाद में बजरंग उसे अपने गांव माेरखाना ले गया और जान से मारने की धमकी देकर ढाई महीने तक वहां बंधक बनाकर रखा। उससे दुष्कर्म करता रहा। उसके पुत्र-पुत्री संजु, पूजा व काली ने भी उसका साथ दिया। एसएचओ ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। मामले की जांच सीओ लूणकरणसर गिरधारीलाल ढाका करेंगे।