बीकानेर की महिला थाना पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर दहेज प्रताडना के एक आरोपी को पकड़ा


  • दहेज प्रताडना का आरोपी सुमित वत्‍स दिल्‍ली में गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताडना के एक आरोपी सुमित वत्‍स को सोमवार 9 नवंबर को दिल्‍ली से गिरफ्तार किया है।
  • बीकानेर में एक दहेज पीडिता ने इस वर्ष 14 जनवरी को थाने में हाजिर होकर अपने पति सहित ससुराल के अन्‍य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडना का मामला दर्ज करया था।
  • थानाधिकरी मनोज माचरा ने बताया कि इस मामले में पीडिता के पति दिल्‍ली में विजय विहार थाना क्षेत्र के सुल्‍तानपुरी सी ब्‍लाक बुध विवार हनुमान डेयरी, मुख्‍य बाजार के पास के निवासी सुमित वत्‍स, ससुर जयपाल, धनपति, शारदा के खिलाफ दहेज प्रताडना का आरोप लगाया था।
  •  अनुसंधान अधिकारी मनोज माचरा ने आरोपी को दिल्‍ली में पहुंचकर पकडा। आरोपी सुमित वत्‍स को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।