पत्नी ने पति पर लगाया,अप्राकृतिक यौन संबंध बनाये तथा लज्जा भंग, मारपीट करने का आरोप


 

 

बीकानेर। विवाहिता को शादी के बाद से उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करना व पति द्वारा उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना तथा लज्जा भंग करने का मामला महिला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार कर रहे हैं। परिवादिया की रिपोर्ट के अनुसार शादी के बाद से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग एकराय होकर दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान कर रहे है। आरोप है यह भी है कि उसके पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाये तथा लज्जा भंग, मारपीट कर स्त्रीधन हड़प लिया। परिवादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 406, 377, 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।