1 से 30 नवंबर तक लॉक डाउन को लेकर चर्चा गर्म है। हर ओर अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि भारत सरकार गृह मंत्रालय ने 27 अक्टूबर को कंटेन्मेंट जोन्स में तीस दिनों के लॉक डाउन की गाइडलाइंस जारी की थी। इसी क्रम में राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को कंटेन्मेंट जोन्स निर्धारित कर लॉक डाउन लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
बीकानेर जिले में लॉक डाउनकहां कहां लगेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। ख़बर लिखने तक कंटेन्मेंट जोन्स के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही थी। हालांकि आज शाम तक बीकानेर जिला कलेक्टर लॉक डाउन के क्षेत्रों की घोषणा कर लॉक डाउन प्रभावी करने आदेश दे देंगे।
सूत्रों की मानें तो बीकानेर नगरीय क्षेत्र में परकोटे का अंदरूनी शहर, फड़ बाजार, कुचीलपुरा आदि क्षेत्र कंटेंनमेंट जोन्स के तहत निर्धारित किए जा सकते हैं। इसी तरह नोखा व श्रीडूंगरगढ़ का क्षेत्र भी कंटेन्मेंट जोन्स के अंतर्गत आ सकता है। वहीं गंगाशहर, भीनासर, उदयरामसर, व्यास कॉलोनी आदि क्षेत्र इससे बचे रह सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो शहरी क्षेत्र में कोतवाली, नयाशहर व कोटगेट का अधिकतर हिस्सा लॉक डाउन की जद में आ सकता है। वहीं गंगाशहर थाना क्षेत्र का गोपेश्वर बस्ती व मोहता सराय के आस पास का हिस्सा इसकी चपेट में आ सकता है। हालांकि इसकी पूष्टि कलेक्टर के आदेश के बाद ही होगी। जानकारी के अनुसार शाम तक यह आदेश जारी कर दिया जाएगा।