अस्पताल में भर्ती बेटे से मिलने जा रही थी:स्कूटर स्लिप होने से सड़क पर गिरी महिला को पीछे से आई बस ने कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम


  • नागौर जिले के डीडवाना में शुक्रवार को एक प्राइवेट बस से कुचलने से स्कूटर सवार विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटर चालक को कोई चोट नहीं आई। लाडनूं निवासी महिला अपने ननिहाल आई हुई थी। उसका चार माह का बच्चा अस्पताल में भर्ती था। महिला बच्चे के पास अपने भाई के साथ स्कूटर से अस्पताल जा रही थी।

     

  • इसी दौरान स्टेशन रोड पर बांगड़ कॉलेज के सामने स्कूटर अनियंत्रित होकर फिसल गया, जिससे महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी बस ने उसे कुचल दिया जिससे महिला का सर बुरी तरह कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी भगा ले गया। पुलिस बस को कोलिया गांव के नजदीक पकड़कर थाने ले आई।

     

  • महिला के कुचलने की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी व अन्य लोगों की यहां भीड़ जमा हो गई।थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ मौके पर पहुंचे और युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।