कन्या और कुंभ राशि वाले रहें थोड़ा सतर्क, पढ़ें बुधवार का राशिफल

rasi

  • ग्रहों की स्थिति-राहु और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं। डेढ़ वर्षों तक चंद्रमा उच्‍च के नहीं हो पाएंगे।  जबकि अपने घर में आएंगे वहां राहु बैठे रहेंगे जो ग्रहण योग का निर्माण कर देंगे। शुक्र सिंह राशि में, सूर्य कन्‍या राशि में, बुध तुला राशि में, गुरु धनु राशि में, शनि मकर राशि में हैं। मंगल वक्री होकर मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। मानसिक दबाव, निराशा वाला समय है। सबसे ज्‍यादा इस समय लोग मन से परेशान रहेंगे।

राशिफल
  • मेष-लग्‍नेश के वक्री होने से बचाव पक्ष कमजोर है। इम्‍यून सिस्‍टम आपका सही नहीं चल रहा है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जो लोग भी मुख रोग से परेशान हैं वे थोड़ा संजीदा हो जाएं। प्रेम,व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। काली वस्‍तु का दान करें।
  • वृषभ-नकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम-व्‍यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी की वंदना करते रहें।
  • मिथुन-नेत्र विकार और सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। बाहरी लोगों से थोड़ी सावधानी बरतें। पार्टनरशिप न करें। बाकी आप ठीक चल रहे हैं। प्रेम, व्‍यापार चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
  • कर्क-आर्थिक मामले तो सुलझेंगे लेकिन इसके स्रोत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। खराब स्रोत से पैसे आएंगे तो आप फंस सकते हैं। इसका जरूर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम सही नहीं चल रहा है। बहुत ध्‍यान देने की जरूरत है।
  • सिंह-आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। अपने काम पर मजबूती बनाए रखेंगे, जिससे अच्छे नतीजे पाएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आपके रिश्ते में रूम में ईश्वर प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते को लेकर काफी सजग रहें और अपने प्रिय के साथ खुश रहेंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें।
  • कन्या-आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप कहीं लंबी ट्रैवलिंग की प्लानिंग कर सकते हैं या परिवार को साथ लेकर कहीं तीर्थ स्थान पर निकल सकते हैं। हल्के खर्चे भी होंगे, परिवार का सपोर्ट मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुद को बहुत हल्का महसूस करेंगे।
  • तुला-आपके लिए आज का दिनमान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी चिंताएं बढ़ेंगी और धन की प्राप्ति को लेकर कुछ बेचैनी भी होगी,लेकिन इससे बाहर निकलने की कोशिश करें। यह आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में आगे ना बढ़ पाने को लेकर चिंतित होंगे। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
  • वृश्चिक-आपके लिए आज का दिनमान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा और जीवन साथी अपने मन की कोई बात आपसे शेयर करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते में गर्मी बढ़ने से झड़प होने का खतरा रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है। बस अपने काम पर ध्यान देना जरूरी होगा।
  • धनु-आपके लिए आज का दिनमान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी योजनाएं किसी को भी बताने से बचना होगा, नहीं तो वो पूरी नही होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत मजबूत रहेगा और अपने रिश्ते में समझदारी से आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज सुखद समाचार मिलेंगे और आप अपने रिश्ते में खुशनुमा समय का आनंद उठाएंगे।आज दिन काम के सिलसिले में आपके पक्ष में रहेगा और मजबूत रहेगा।
  • मकर-आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी और मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज काफी खुशी महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। आपके मन में किसी खास धार्मिक काम को लेकर श्रद्धा जागेगी। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता आपकी मदद करेगी।
  • कुंभ-आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से तनाव में कुछ कमी आएगी, लेकिन आपकी मां जी की सेहत बिगड़ सकती है। परिवार का ध्यान रखें, परिवार में संपत्ति विवाद जन्म ले सकता है, इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही रोमांटिक तरीके से चलेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते को लेकर काफी परिपक्व होंगे और वे अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोजल दे सकते हैं।
  • मीन-आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान खींचेंगे।  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा, जबकि शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज जीवनसाथी की ईगो आड़े आ सकती है, इसलिए सावधानी से काम ले। काम के सिलसिले में आपका अनुभव और आपकी योग्यता आपकी मदद करेंगे, जिससे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, बुखार होने की संभावना रहेगी।