शराब नहीं देने पर की मारपीट और लूटपाट, पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू


बीकानेर। शराब नहीं देने पर मारपीट करने और लूटपाट कर भाग जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बध्ंा में वार्ड 28 निवासी घनश्याम बिश्रोई ने भैरूसिंह,दयालकंवर,भैरूसिंह की भांजी,भैरूसिंह की माँ के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 26 जून की रात को 9 बजे वार्ड 11 की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी रात को 9 बजे उसके शराब के ठेके पर आए और शराब मांगी। प्रार्थी द्वारा समय का हवाला देते हुए शराब के लिए मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गए। इस दौरान आरेापियों ने शराब के ठेके स्टाफ के साथ मारपीट की और लूटपाट कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।