अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी


  • बीकानेर/10 सितम्बर
  • गजनेर ग्राम पंचायत के कोडमदेसर गांव में हो रही अघोषित कटौती से ग्रामीणो में विरोध के स्वर उठने लगे है । ग्रामीण मेघराज ओझा ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों से गांव में अघोषित कटौती की जा रही है । बुधवार सुबह नो बजे बिजली गुल हुई जो शाम पांच बजे तक शुरू नही हो पाई। नाल पवार हाउस में फोन करने पर कर्मचारियों द्वारा लाइन फाल्ट का कहकर पल्ला झाड़ लेते है । गर्मी के चलते महिलाओ,बच्चो को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार नही होने पर नाल पावर हाउस पर विरोध प्रदर्शन सहित धरने की चेतावनी दी है।