छठे चरण के अंतर्गत शनिवार 18 सितंबर को ध्यानाकर्षण धरना, अनिश्चितकालीन कलम बंद असहयोग आंदोलन की शुरुआत करेंगे ग्राम विकास अधिकारी


राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के आह्वान पर ब्लॉक कार्यकारिणी बीकानेर द्वारा कल 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ग्राम विकास अधिकारीयों द्वारा 11 सूत्री मांग पर ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन पंचायत समिति परिसर बीकानेर में किया जाएगा। ब्लांक मंत्री लक्ष्मी नारायण प्रजापत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कई समझौते होने के बाद भी अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किये इसलिए ग्राम विकास अधिकारी 16 अगस्त 2021 से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहा है आगामी 1 अक्टूबर 2021 को अनिश्चितकालीन कलम बंद असहयोग आंदोलन की शुरुआत करेगा। ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन मैं पंचायत समिति के सभी ग्राम विकास अधिकारी धरना स्थल पर बैठेंगे।
जिला समन्वयक एवं मीडिया प्रभारी भागीरथ आचार्य ने बताया कि अगर समय रहते ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की वाजिब मांगो पर सकारात्मक कार्यवाही न होने तक संघर्ष जारी रहेगा।