भाजपा के ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम के तहत, भाजपा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला का पुतला जलाया


  • बीकानेर
  • भाजपा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर ‘हल्लाबोल’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को बीकानेर जिले में बिजली के सब डिवीजन कार्यालयों से लेकर केन्द्रीय कार्यालय बीकेईएसएल तक भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। पवनपुरी स्थित बिजली कंपनी बीकेईएसएल कार्यालय के सामने शहर भाजपा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला का पुतला जलाया गया।

  • जहां शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बिजनी कंपनी बीकेईएसएल बढ़ाई हुई राशि के बिल भेजकर बीकानेर की जनता को परेशान करने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी के कर्मचारी आए दिन लोगों के घरों में जबरन घुसकर मीटर बदल रहे है। उन्होंने बताया कि कंपनी की इन गतिविधियों को अब बीकानेर की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। अध्यक्ष ने बताया कि जिन घरों में मीटर बंद पड़े हैं उन्हें भी कई गुना राशि के बिल बिजली कंपनी भेज रही है, जो कि कतई उचित नहीं है।

  • उन्होंने बताया कि बिजली कंपनी की इन हरकतों के चलते ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला से बातचीत की थी जहां डॉ. कल्ला ने कल्ला ने आश्वासन दिया था कि कंपनी की गतिविधि में सुधार किया जाएगा लेकिन उसके अगले महीने बिजली के बिल तीन-तीन चार-चार गुना बढ़े हुए आने शुरू हो गए। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में आज डॉ. बी.डी. कल्ला का पुतला जलाकर उन्हें चेताया गया कि आप अपने शासन के तरीके को ठीक कर कर्मचारियों को पाबंद करें, ताकि जनता परेशान न हो।