रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत की खबर सामने आयी हैं। घटना चुरू के रतनगढ़ की हैं। जहां पर नेशनल हाईवे 11 पर सालासर फांटे के पास यह हादसा हुआ हैं। जहां पर बस के अनियंत्रित होने से बाइक चपेट में आ गयी। जिससे बाइक पर सवार दोनो युवकों की मौत हो गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में छाबड़ी मीठी निवासी कानाराम मेघवाल व मांगीलाल जाट की मौत हो गयी हैं। यह बस जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही थी।