अनियत्रिंत बोलेरो टक्कराई पेड़ से , बोलेरो सवार चार जनों की मौत


  •  भादरा-राजगढ़ बाईपास के निकट अनियत्रिंत होकर पेड़ से टकराई व पलटा मार गई बौलेरो  ।बोलेरो में सवार गांव मोठसरा निवासी चार जनों ने मौके पर तोड़ दिया दम।
  • रविवार सांय समय भादरा से मोठसरा जा रही बोलेरो पेड़ से टकराई, जिससे जीप में सवार चार जनों को गम्भीर चोटे लगने से मौके पर मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भादरा पुलिस की टीम मौके पर पहूंची व एम्बूलेंस की सहायता से मृतको के शव राजकीय चिकित्सायल भादरा पहूंचाए।
  • चिकित्सकों ने जांच के बाद बलराम पुत्र रामेश्वर 45 वर्ष निवासी मोठसरा, महेन्द्र पुत्र जोतराम जाट 55 वर्ष , रमेश कुमार पुत्र महेन्द्र जाट 35 वर्ष, पवन पुत्र लेखराम 25 वर्ष निवासी मोठसरा को मृत घौषित किया। पुलिस ने चारों के शव मोर्चरी में रखवाए हैं। मृतको का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। अभी तक पुलिस थाना में कोई मामला दर्ज नही हुआ है।