राजस्थान में बेकाबू संक्रमण:24 घंटे में रिकॉर्ड 169 मौतें, इतने नए संक्रमित मिले; सर्वाधिक मौतों में हम देश में छठवे नंबर पर


  • राजस्थान में मंगलवार को रिकॉर्ड 169 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा। सबसे ज्यादा मौतों के मामले में राजस्थान देश में छठे नंबर पर रहा। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर 16080 नए संक्रमित मिले। नए पॉजिटिव के अनुपात में मौतों के मामले में प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि, राहत की बात ये है कि मंगलवार को प्रदेश में 13198 लाेग ठीक भी हुए। कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा की पत्नी राजवंती का काेरोना से निधन हो गया। वे 5 दिन पहले संक्रमित हुई थीं।

    महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 793 मौतें हुईं

    • महाराष्ट्र -793
    • कर्नाटक-480
    • उत्तर प्रदेश-301
    • तमिलनाडु -298
    • दिल्ली-347
    • राजस्थान-169

    सरकार ने कंवलसेंट प्लाज्मा की कीमत 16,500 से घटाकर 10 हजार रुपए की
    जोधपुर | कोरोना संक्रमितों के इलाज में सपोर्ट थेरेपी के रूप में काम आ रहे कंवलसेंट प्लाज्मा (200 एमएल) के लिए अब मरीजों के परिजनों को 16 हजार 500 रुपए की बजाय 10 हजार रु. ही देने होंगे। भास्कर ने काेराेना के इलाज में मरीज की जेब पर पड़ रहे भार काे कम कराने को लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। इसमें सवाल उठाया था कि डेंगू के दाैर में 8500 रेट तय थी, तो अब काेराेना में वहीं मशीन और वही प्रक्रिया है तो दर 8 हजार रु. ज्यादा क्यों?