
जीप के दोनों टायर फटने से हुआ हादसा दो लोगों की मौत, पांच घायल
श्रीगंगानगर। जिले के सादुलशहर कस्बे में मंगलवार को जीप के दोनों टायर फटने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। ये घायल और मृतक चमारखेड़ा में ईंट भ_े पर काम करते थे तथा इन्हें हनुमानगढ़ से अपने उत्तरप्रदेश स्थित गांव के लिए रवाना होना था। हादसे के समय जीप श्रमिकों को भ_े से लेकर हनुमानगढ़ के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान सादुलशहर पुलिया के पास हादसा हो गया। हादसे के समय जीप में करीब 12-13 लोग सवार थे। सादुलशहर पुलिया के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार जीप के दोनों टायर एक साथ फट गए। इससे जीप अनियंत्रित हो गई।


