- बीकानेर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति की गद्दी छोडऩे से पहले चीन को बड़ा झटका दे दिया। जिससे चीन को बड़ा नुकसान होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। ट्रंप प्रशासन की ओर से चीन के आठ मोबाइल ऐप्स को प्रतिबंध करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रंप प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा है कि इन ऐप्स से अमरीकी लोगों की निजी जानकारी एकत्र की जा रही है।
ट्रंप ने लगाया चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध
- अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर चीन के आठ मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। व्हाइट हाउस की ओर से दी जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित ऐप्स में अलीपे, कैम स्कैनर, क्यूक्यू वॉलेट, शेयरइट, टेंसेंट क्यूक्यू, वीमेट, वीचैट पे और वीपीएप ऑफिस शामिल हैं। इससे पहले भी अमरीका चीन के कई ऐप्स को बंद कर चुका है। जिसमें बाइटडांस का ऐप टिकटॉक शामिल है।
राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला
- व्हाइट ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि इन ऐप्स के जरिए अमरीकी नागरिकों से व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की जा रही है, जिसे चीनी सरकार द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर चीनी अधिकारियों ने एक बार फिर अमरीका के इन आरोपों को खंडन किया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि 20 जनवरी को जो बाइडेन के अमरीका के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद किस तरह का माहौल देखने को मिलता है।