ट्रक ऑपरेटर सघर्ष समिति ने रॉयल्टी के लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना लगा सौंपा ज्ञापन ।


लखासर टोल पर एक पखवाड़े चल रहे ट्रक ऑपरेटर का विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया। आज शाम सैकडो ऑपरेटर कलेक्ट्रेट पहुंच डीजीटी ग्रुप के रॉयल्टी लाइसेंस को रद्द करने की मांग करते हुवे प्रदर्शन किया। एडीएम सिटी से वार्ता के बाद आज का धरना समाप्त कर दिया गया। समिति के विवेक माचरा ने बताया की कल होने वाली वार्ता में अगर सरकार की तरफ से सकारात्मक पहल नही हुई तो समिति द्वारा विधानसभा के आगे प्रदर्शन किया जाएगा