
दर्दनाक हादसा:बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत
कुंवारिया के पास लालपुर लौटने को निकले थे। आधा किमी दूर भैरुनाथ होटल के पास सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। बस से कुचले जाने से दोनों के सिर फट गए। एक युवक के सिर से निकले चिथड़े डिवाइडर के बीच जा कर गिरे। हादसा होते ही वहां बड़ी संख्या में लोक एकत्र हो गए।
हादसे के कारण वन वे ट्रैफिक किया
घटना के दौरान यातायात एक तरफा किया। आधे घंटे में शवों को उठाने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू की गई। पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर थाना परिसर पर रखवाया है। हादसे का पता चलने पर रोडवेज कर्मचारी भी वहां पहुंचे। थाना अधिकारी पेशावर खान, एएसआई हरिसिंह, हेडकांस्टेबल उदयसिंह तथा टोल कर्मचारी भेरू सिंह, सहित 108 मौके पर पहुंची।


