बीकानेर में आज कोरोना से 12 मौतें, 234 नए मामले, देखे आज की कोरोना लिस्ट


बीकानेर , 17 मई। ( थार एक्सप्रेस ) बीकानेर जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। आज सोमवार को बीकानेर जिले से 234 कोरोना पोजिटिव सामने आये है। कुल पॉजिटिव 241 आएं हैं. पहली रिपोर्ट में 184 व दूसरी रिपोर्ट में 57 नए पॉजिटिव सामने आये है उनमे कुछ पास के जिले चूरू से हैं। कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मरीजों के मरने का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को भी12 लोगों की पीबीएम अस्पताल में मृत्यु होने की जानकारी मिली है । जबकि वास्तविक आंकड़ा ज्यादा का है। आज की सूचि में 189 लोग 45 वर्ष तक के पॉजिटिव आये हैं वहीँ 52 लोग 45 वर्ष से ऊपर के हैं। आज 81 महिलायें व 160 पुरुष पॉजिटिव आये हैं। पीआरओ के अनुसार सोमवार को कुल 234 नए रोगी आये और 921लोग रिकवर हुए।रिपीट पॉजिटव 22 आये हैं। ज्यादा चिंताजनक हालात यह है कि पॉजिटिव में अधिकांश युवा है।

सोमवार को जारी हुई पहली सूची में 184 तथा दूसरी सूची में 57 व्यक्तियों सहित कुल241 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिनमें कुछ बीकानेर के बाहर से भी हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार बीकानेर में सोमवार को कोरोना संक्रमण से 921 व्यक्ति रिकवर हुए हैं। 234 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुए हैं। बीकानेर में अपेक्षाकृत कम जाँचे होने के कारण नए पॉजिटिव का आंकड़ों में अंतर दिख रहा है। बीकानेर पीआरओ की रिर्पोट में कोरोना संक्रमण से मृत होने वाले व्यक्तियों की जानकारी लगभग नदारद रहने लगी है, जबकि सूत्रों के अनुसार सोमवार को 12 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु की जानकारी मिली है। रिपीट पॉजिटव 22 आये हैं।
बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार सोमवार को 921 व्यक्ति संक्रमण से रिकवर होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जांचें 1115 हुयी। कुल एक्टिव केस 6056 हैं, जिसमे इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट 43 , होम क्वारेन्टइन 5119 तथा शेष पीबीएम में भर्ती है। जिले में कन्टेन्टमेंट जोन 11 तथा 352 माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन बनाए हुए है।
कोरोना महाकहर के मध्य अच्छी खबर रही की सोमवार 17 मई को 921, रविवार 16 मई को 1122, शनिवार 15 मई को 809, शुक्रवार 14 मई को 506, गुरुवार 13 मई को 864, बुधवार 12 अप्रैल को 799, मंगलवार 11 मई को 1154, सोमवार 10 मई को 822, रविवार 9 मई को 1020, शनिवार 8 मई को 744, 7 मई को 414, 6 मई को सर्वाधिक 894, 5 मई को 714, 4 मई को 869, 3 मई को 723, 2 मई को 791 व 1 मई को 840 ठीक हुए।