उदयपुर-अहमदाबाद एनएच पर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी, एसपी की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके,पढ़े खबर


  • बीकानेर/25 सितम्बर
  • शिक्षक भर्ती के अनारक्षित 1167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग को लेकर कांकरी डूंगरी पहाड़ी पर 17 दिन से चल रहा अभ्यर्थियाें का प्रदर्शन गुरुवार को उग्र हाे गया। मांगें पूरी नहीं होने पर शाम चार बजे के करीब सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर अा गए। रात हाेते-हाेते प्रदर्शनकारियाें की संख्या डेढ़ से दाे हजार तक पहुंच गई। इस दौरान उनके हाथ में पत्थर और लट्ठ थे।

  • इन्होंने पत्थर डालकर हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। एसपी की गाड़ी सहित 3 सरकारी वाहन फूंक डाले। इस अंधाधुंध पत्थरबाजी में एएसपी, डीएसपी, थानेदार समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हाे गए। रात 9 बजे तक आंदाेलनकारियाें का प्रदर्शन जारी था। बिछीवाड़ा थानाधिकारी इंद्रजीत परमार पुलिस जाप्ता के साथ अभ्यर्थियाें काे समझाने के लिए गए। हाईवे खोलने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान अचानक पत्थर की बौछार शुरू हो गई।

  • थानाधिकारी परमार को चोट लगने पर पुलिस टीम उन्हें लेकर रवाना हो गई। इसके बाद तनाव बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के व्रज वाहन पर पथराव किया। यहां से गुजरने वाले वाहनों के कांच फोड़ दिए। हाईवे पूरी तरह से बंद कर जमकर हुड़दंग किया। पुलिस की गाड़ियाें पर लगातार पत्थर बरसार गए। इस पर पुलिस को जवाब में 100 से अधिक आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर डीएसपी की गाड़ी सहित कई वाहनाें को आग के हवाले क​र दिया। देर रात तक मौके पर पहुुंचा पुलिस दल स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा।

यूं समझें मामला

  • शिक्षक भर्ती के अनारक्षित 1167 पदों को जनजाति वर्ग से भरने की मांग को लेकर सैक​ड़ों अभ्यर्थी 7 सितंबर से कांकरी डूंगरी पहाड़ी पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • पुलिस अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से वार्ता कर उन्हें समझाया कि यहां पर पड़ाव न डालें। जिला कलेक्टर से अनुमति प्राप्त कर उनके द्वारा निर्देशित स्थान पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अपना धरना प्रदर्शन करें।
  • फिर भी प्रदर्शन जारी रहा। इस पर बिछीवाड़ा पुलिस ने कोविड की धारा व गैर जमानती धारा में दो अलग अलग मामले दर्ज किए थे। इसकाे लेकर अभ्यर्थियाें में गुस्सा था।