सार्वजनिक स्थान पर हो रहा था ये काम ,पांच जनों को पुलिस ने दबोचा


बीकानेर । जिले के नापासर पुलिस ने गुरुवार को पांच जुआरियों को ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे को दबोचा। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के जुए पर कड़े कार्यवाही के निर्देश के बाद नापासर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बेलासर के मेघवालों के मौहल्ले में ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे जगदीश, शंकर, देवकिशन को दबोचा तो वहीं गौशाला रोड पर मघाराम, मोडाराम को पुलिस ने पकड़ा उनके कब्जे से 3960 रुपये व ताश के पत्तों की जोड़ी बरामद की।