बीकानेर के इस थाने ने कायम की मिसाल, पुलिस ने खुद इलाक़े को किया सेनेटाइज, देखे खबर


  • बीकानेर,12 मई।
  • आज गंगाशहर पुलिस ऐसा किया की सब और उनकी चर्चा हो रही है. पुलिस हमेशा किसी कार्यवाही को लेकर ही चर्चा में रहती है परन्तु आज वह अपने कार्य के कारण चर्चा में है।
  • समाज और देश के लिए कुछ अच्छा करने की नीयत और ज़ज्बा हो तो राहें खुद ब खुद आसान हो जाती है । कोरोनाकाल की विकट परिस्थितियों के बीच ऐसी ही एक मिसाल और प्रेरणास्रोत के रूप में आज घटना  उभर कर सामने आई है। गंगाशहर में पुलिस ने खुद इलाक़े को सेनेटाइज करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
  • थाना अधिकारी राणीदानउज्जवल अपनी टीम के साथ खुद महावीर चौक से आज सेनेटाइज करना शुरू किया।  लोग पुलिस की वर्दी में पुलिसकर्मियों को यह सेवा का कार्य करते देख अचम्भित रह गए।
  • उन्होंने लोगों को घरों में रहने की अपील की तथा  जागरूकता बरतने का संदेश दिया तो  सुबह के समय  लोगों को समझाया भी और  फिजूल घूमने वालो के गाड़ियों का चलान भी काटे।
  • गंगाशहर पुलिस टीम  फिजूल घूमने वालों को कोरोटाईन करते हैं उनको  समझाइश करते हैं। छोटी-छोटी चीज के लिए घर से बाहर ना निकलने सबको हिदायत दे रहे थे ।