
1अप्रैल से शुरू होगी ये पेंशन योजना,जानें आपको क्या मिलेगा फायदा
Saral Pension Yojana की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां खरीद मूल्य के 100 फीसदी वापसी के साथ लाइफ एन्युटी मिलेगी। यानी एन्युटी का भुगतान Saral Pension Yojana लेने वाले को पूरी जिदंगी किया जाएगा। यही नहीं, बीमा धारक की मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को एन्युटी मिलती रहेगी। जीवन साथ की मृत्यु के बाद उनके कानूनी वारिस को खरीद मूल्य यानी 100 फीसदी राशि वापस मिल जाएगी। यानी ग्राहक जितना पैसा निवेश करेगा, वो तो मिल ही जाएगा।
Saral Pension Yojana के लिए इरडा ने बीते साल आदेश जारी किए थे और बीमा कंपनियों को सरल बीमा पॉलिसी शुरू करने के लिए कहा था। बीमा कंपनियों ने 1 जनवरी से इस तरह की पॉलिसी तो शुरू कर दी, लेकिन सभी ने अपने-अपने हिसाब से नियम बना लिए थे। हर कंपनी दूसरी की पॉलिसी को कमजोर बताकर अपनी पॉलिसी बेचने में लगी थी। इससे आम लोगों की दुविधा और बढ़ गया। इसके बाद इरडा ने नए नियम तय किए और Saral Pension Yojana को 1 अप्रैल से लागू करने का आदेश दिया।


