सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीकानेर के प्राचार्य डॉक्टर भगवाना राम विश्नोई ने आज कलेक्टर बीकानेर नमित मेहता को ₹51000 की धनराशि का चेक सी.एम. रिलीफ फंड के लिए भेंट किया। इससे पहले भी गत वर्ष (मई 2020) डॉ बी आर बिश्नोई ने ₹51000 की सहायता राशि माननीय उच्च शिक्षा मंत्री राजस्थान भंवर सिंह भाटी साहब को सी.एम. रिलीफ फंड के लिए भेंट की थी।
त्रासदी के इस दौर में इस प्रकार की संवेदनशीलता के लिए गुरु जी की मुक्त कंठ से जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
डॉक्टर बिश्नोई सर सामाजिक मूल्यों को जीवन में विशेष महत्व प्रदान करते हैं और उनके द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले इस प्रकार के कार्य दूसरों के लिए भी अनुकरणीय हैं। महाविद्यालय परिवार श्रद्धेय गुरुजी डॉक्टर भगवना राम विश्नोई का कोटीश: अभिनंदन करता है।