
नही भरेंगे ये मेले, कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावना के बाद जिला कलेक्टर ने लिया निर्णय
बीकानेर। राज्य सरकार के कोराना एडवाईजरी एवं जिला कलेक्टर , बीकानेर के आदेशानुसार इस बार पूनरासर व सियाणा मेले नहीं भरे जाएंगे । गुरुवार को श्री सियाणा भैरव नवयुवक सेवा समिति , बीकानेर की बैठक पुष्टिकर गायत्री माता मंदिर में श्री जुगल किशोर ओझा ( पुजारी बाबा बाबा ) एवं मुरलीधर छंगाणी ( सेला महाराज ) संरक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुई । समिति सचिव बच्छराज छंगाणी ने बताया कि प्रति वर्ष भादवा सुदी छठ को श्री सियाणा भैरूनाथ का मेले का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी 12 सित को मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है । परन्तु कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावना के मद्देनजर को देखते हुए इस वर्ष भी होने वाले श्री सियाणा भैरवनाथ के मेले का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है।इसी प्रकार बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 14 सितम्बर को होने वाला पूनरासर मेला इस बार भी नहीं होगा । जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई जा रही है । ऐसे में पूनरासर मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत की जा रही है । एक दौर की बातचीत में वो मेला नहीं लगाने की इच्छा जता चुके हैं , ताकि बीकानेर को कोरोना की तीसरी लहर से बचाया जा सके । ये भी तय किया जा रहा है कि मेले के दिन सिर्फ पुजारी ही निर्धारित पूजा अर्चना करें । पैदल यात्रा करने वालों पर भी रोक लगाई जायेगी ।


