
अगले दो दिन इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, चलेंगी तेज हवाएं
बीकानेर । राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में कई जिलों में 22 और 23 जून को झमाझम बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज हवाएं चलने का पूर्वानूमान भी लगाया जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। विभाग के पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सोमवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
दो दिन का येलो अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक 22 जून को 18 जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है। जयपुर, अजमेर, टोंक, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, उदयपुर, राजसंमद, सिरोही, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर जिले में मेघगर्जन /आकाशीय बिजली/ तेज हवा (अपेक्षित हवा की गति 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा) होने की संभावना है।
विभाग ने 23 जून को 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अजमेर, कोटा, बूंदी, बांरा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, टोंक, सवाईमाधोपुर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, पाली जिले में मेघगर्जन/ तेज हवा चलने की संभावना है।


