
मच गई हर ओर चीख-पुकार, बस-टैम्पो की टक्कर में 17 की मौत, सीएम ने जताया दुख
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के सचेंडी क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचेंडी क्षेत्र में शताब्दी बस सवारियों से भरे लोडर और एक टेम्पो में भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में कई वाहन सवार दब गये। इसमें करीब 16 लोगों के मौत की सूचना है जबकि पांच गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। एंबुलेंस से घायलों को हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है। वाहनो में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है जिन्हें निकालने की कोशिश चल रही है। कानपुर के सचेंडी में हुई मार्ग दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।


