चोरी की वारदातें शहर में कम होने का नाम नहीं ले रही,एक और चोरी का मामला आया सामने


  • बीकानेर नोखा।।चोरी की वारदातें शहर में कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जो कि पुलिस के साथ-साथ अब आमजन के लिए भी चुनौती बनती जा रही हैं। ऐसे में आम लोगो के साथ पुलिस की चिंताए बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही मामला आज नोखा से सामने आया हैं। जहां पर वार्ड नम्बर 30 में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी मुकेश कुमार निवासी नोखा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 10 फरवरी की रात की हैं। प्रार्थी ने बताया कि चोरों ने आधी रात को ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने इस दोरान घर में रखे करीब 20 हजार रूपए और सोने चांदी के आभूषण पार कर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस नेे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।