नागौर जिले के जायला इलाके में बुधवार को एक युवक-युवती की पेड़ से लटकी लाश मिली। जहां दोनों ने फांसी दा फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह आसपास से गुजर रहे लोगों ने पेड़ से लटकी लाशों को देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को पेड़ से नीचे उतारा। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक पास के ही सिलारिया गांव का रहने वाला है। वहीं युवती जायला गांव की ही रहने वाली है। दोनों में प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आ रही है। दोनों की लाशें गले में रस्सी के सहारे खेजड़ी के पेड़ से लटकी मिली। जिनके मूं पर काले रंग की पट्टी बंधी हुई थी।
प्रथम दृश्यता पुलिस मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है। साथ ही मौके पर जांच की जा रही है। फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। वहीं, दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जिसके साथ मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।