अज्ञात ट्रक की टक्कर सेबाइक सवार युवक की मौत हो गयी हैं। घटना कल रात लगभग 9 बजे के आसपास सुपर मार्केट चौराहा बीछवाल की हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी रमेश कुमार पुत्र नानकराम ने बीछवाल थाने में अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
प्रार्थी ने बताया किरात को वह अपने घर जा रहा था और उसके आगे बाइक पर खाजूवाला निवासी श्रवण कुमार चल रहा था कि अचाानक ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से तेज गति से एक ट्रक आया और बिना किसी सिग्नल के ही मोड दिया। इसी दौरान बाइक सवार श्रवण के टक्कर लगने से श्रवण की मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच गुमानाराम को सौंपी हैं।