
भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने बरपाया कहर, एक दिन में पहली बार इतने लाख हजार नए केस, जानें कितनी मौतें?
इससे पहले गुरुवार को कोरोना से संक्रमित 131968 नए मरीजों की पहचान हुई थी। शुक्रवार के डेटा से पहले यह देश में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक मामले थे। भारत में रिकवरी दर घटकर 91.22 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.50 प्रतिशत हो गई है। वहीं, मृत्युदर घटकर 1.28 फीसदी पर पहुंच गई है।
82.53 फीसदी मौतें छह राज्यों में
बीते चौबीस घंटों में कोरोना से होने वाली कुल मौतों में से 82.53 फीसदी छह राज्यों-महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, कनार्टक और गुजरात में दर्ज की गईं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 376 संक्रमितों ने दम तोड़ा, जबकि छत्तीसगढ़ में 94, पंजाब में 56, यूपी में 39, कनार्टक में 36 और गुजरात में 35 मौतें रिकॉर्ड हुईं। वहीं, 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों (राजस्थान, असम, लद्दाख, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और अरुणाचल) में एक भी मौत नहीं हुई।