यूआईटी अध्यक्ष पद के लिए सामाजिक दबाव बनाने की राजनीति जारी,पढ़े खबर


 

बीकानेर नगर विकास न्यास अध्यक्ष पद के लिए बहुतेरे दावेदार सामने आ रहे हैं वही अपने समाज का अध्यक्ष बनाने के लिए लगातार सामाजिक दबाव भी बनाया जा रहा है। अभी कुछ समय पहले मुस्लिम समाज द्वारा यूआईटी अध्यक्ष पद के लिए अन्य पदों के लिए मुस्लिम समाज को प्राथमिकता देने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की गई थी। वही आज अग्रवाल समाज के शिष्टमंडल द्वारा भी मंत्री बीडी कल्ला से मुलाकात कर रमेश कुमार अग्रवाल जिन्हें कालू के नाम से जाना जाता है उनके लिए भी मांग उठाई। इन समाज के अलावा और भी हैं जो यूआईटी अध्यक्ष दावेदार बताए जा रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से यशपाल गहलोत भी शामिल है यदि अन्य नाम की बात करें तो विधानसभा चुनाव में पहले कांग्रेस की टिकट के लिए अपना भरसक प्रयास कर चुके और कल्ला के विरोध में ताल ठोक चुके राजकुमार किराडू जो वापस अब कल्ला कैंप में शामिल हो चुके हैं वह भी दावेदार माने जा रहे हैं। अब इन्हीं में से नाम आता है या अन्य कोई व्यक्ति पैराशूट लैंडिंग करता है यह तो भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ है लेकिन वर्तमान में नगर विकास न्यास अध्यक्ष पद खाली पड़ा हुआ है।

वहीं कांग्रेस के नेता राजेश भोजक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की कि कांग्रेस के वोटर अन्य समाज के लोग भी हैं इसलिए मुस्लिम समाज के अलावा अन्य समाज को भी ध्यान में रखा जाए क्योंकि नगर विकास न्यास अध्यक्ष के लिए पहले मुस्लिम समाज को दिया जा चुका है।