
लॉकडाउन में नौकरी चली गई, घर वालों के तानों से तनावग्रस्त युवक ने उठाया यह कदम
बीकानेर वैश्विक महामारी कोरोना ने नाको चने चबवा दिए। रही-सही कसर कोरोना के चलते लॉकडाउन ने पूरी कर दी। इस लॉकडाउन की वजह से जहां आर्थिक तंगी के चलते एक ओर युवाओं की आत्महत्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है। दूसरी ओर घर वालों के ताने व रुसवाई के चलते युवा वर्ग तनाव के चलते मरने के लिए अजीब-अजीब हथक ण्डे अपना रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें लॉकडाउन की वजह से चली गई नौकरी के बाद घर वालों के तानों से तनावग्रस्त डिप्रेशन में आया युवक जलदाय विभाग की पानी की टंकी के शीर्ष पर जा चढ़ा। यहां तक मौके पर पहुंची पुलिस व जमा भीड़ को पीडि़त युवक ने फोन पर अपना दुखड़ा भी सुनवाई। उसका कहना था कि घर वाले उसको तंग व परेशान कर रहे है। मामला सीकर जिले के नवलगढ़ पुलिया के पास स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी का है। जब युवक नीचे नहीं उतरा तो सिविल डिफेंस की टीम के सदस्य और पुलिस टंकी पर गई। युवक को समझाकर करीब ढाई घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया। यह युवक सूर्य नगर निवासी अनिल मौर्य बताया जाता है।


